Home » Cyber Fraud: कोडरमा DC के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

Cyber Fraud: कोडरमा DC के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

उत्कर्ष गुप्ता IAS के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया गया है,प्रशासन की सलाह- मैसेज या रिक्वेस्ट आए तो न दें जवाब

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​कोडरमा : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर फेसबुक पर एक फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है। इस फर्जी आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज भेजे जा रहे हैं। मामला सामने आते ही जिला प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है और आम जनता के लिए चेतावनी जारी की है।

​सोशल मीडिया पर ‘उत्कर्ष गुप्ता आईएएस’ के नाम से यह फर्जी खाता चलाया जा रहा है। इसके जरिए कई लोगों तक पहुंचने की कोशिश की गई है।

​अज्ञात मैसेज से रहें दूर, साइबर ठगी से बचने के लिए तुरंत करें रिपोर्ट

​जिला प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि उपायुक्त अपनी किसी भी पर्सनल आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजते। इसके अलावा, वे सोशल मीडिया पर कभी भी किसी से पैसे,आर्थिक मदद या पर्सनल जानकारी की मांग नहीं करते हैं।
​यदि आपके पास भी इस नाम से कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज आता है, तो उस पर बिल्कुल ध्यान न दें। अपनी बैंक से जुड़ी या कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। ऐसे किसी भी फर्जी अकाउंट को तुरंत फेसबुक पर रिपोर्ट करें।
​
प्रशासन ने इस मामले में कानूनी और तकनीकी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। अगर आपको किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड की आशंका होती है, तो बिना देर किए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सतर्कता आपको किसी बड़े धोखे से बचा सकती है।

Read Also:  Hemant Soren : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में CM हेमंत सोरेन पर आज तय हो सकता है आरोप, विशेष अदालत में दोपहर साढ़े तीन बजे सुनवाई

Related Articles