Koderma: जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर नगरखारा के समीप गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा और मोटरसाइकिल दोनों डोमचांच की ओर से कोडरमा की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में मोटरसाइकिल हाइवा के बीच में आ गई, जिससे भीषण दुर्घटना हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोडरमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
Read Also: Gumla News : रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

