Home » Chaibasa news : सोनम वांगचुक के समर्थन में कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति ने निकाली बाइक रैली

Chaibasa news : सोनम वांगचुक के समर्थन में कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति ने निकाली बाइक रैली

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे देशव्यापी छात्र अनशन और आंदोलन की आग अब कोल्हान की धरती तक पहुंच गई है। शिक्षा में व्याप्त इस भ्रष्टाचार के विरोध में कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति (कायस) ने भी समर्थन में उतर आई। कायस के कार्यकर्ताओं ने एक विशाल बाइक रैली निकाल कर आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। यह बाइक रैली चाईबासा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी।

रैली में शामिल सैकड़ों छात्रों और युवाओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग लिखी हुई थी। पूरे प्रदर्शन के दौरान चाईबासा शहर शिक्षा में धांधली बंद करो, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो और छात्र एकता जिंदाबाद जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। बाइक रैली में संगठन के संयोजक वीर सिंह बालमुचू, सनातन पिंगुआ, संजय लागुरी, अमर पिंगुआ, भगवान सवैयाँ, सिमरन देवगम, राहुल बिरुआ, किशोर गगराई, राजकुमार मुंडारी आदि शामिल थे l

Read Also Chaibasa news : सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरा चाईबासा : छात्रों ने पदयात्रा निकाल कर मांगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

Related Articles