
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने सातवें दीक्षांत समारोह-2026 के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले उपाधि धारकों के लिए टोपी, उत्तरीय (अंगवस्त्र), परिचय पत्र और रिफ्रेशमेंट कूपन वितरण की तिथियां तय कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह वितरण विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा विभाग में किया जाएगा।
परीक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से अपनी सामग्री प्राप्त कर लें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समारोह के दिन पहचान पत्र के बिना किसी भी छात्र को दीक्षांत सभागार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह समारोह 29 सितंबर को आयोजित होगा।
25 सितंबर 2026 (सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक): विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के टॉपर (गोल्ड मेडलिस्ट) एवं पीएचडी उपाधि धारकों को टोपी, उत्तरीय व परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे।
26 सितंबर 2026 (सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक): स्नातकोत्तर (पीजी) के शेष सभी उपाधि धारक छात्र-छात्राएं अपनी सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।
Read Also: Kolhan University Convocation : केयू दीक्षांत समारोह के लिए 25 व 25 सितंबर को पोशाक का वितरण होगा

