Home » Kolhan University : केयू ने जारी किया निजी बीएड कॉलेजों का एफिलिएशन कैलेंडर: नए संबंधन के लिए 10 मार्च तक मौका; 60 हजार रु. निरीक्षण शुल्क तय

Kolhan University : केयू ने जारी किया निजी बीएड कॉलेजों का एफिलिएशन कैलेंडर: नए संबंधन के लिए 10 मार्च तक मौका; 60 हजार रु. निरीक्षण शुल्क तय

Kolhan University : नए निजी बीएड कॉलेजों के अस्थायी नए संबंधन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2027 निर्धारित की गई है।

by Anurag Ranjan
Kolhan University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए निजी बीएड कॉलेजों का एफिलिएशन (संबद्धता) कैलेंडर जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय और विश्वविद्यालय के परिनियमों के आलोक में कुलसचिव डॉ. अमर कुमार के हस्ताक्षर से यह अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, बीएड कॉलेजों के अस्थायी नए संबंधन और वर्तमान में संचालित कॉलेजों के अस्थायी संबंधन विस्तार (एक्सटेंशन) के लिए अंतिम तिथियां तय कर दी गई हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, पहले से संचालित बीएड कॉलेजों को अपनी अस्थायी संबद्धता के विस्तार के लिए 10 जनवरी 2027 तक विश्वविद्यालय में प्रस्ताव जमा करना अनिवार्य होगा। वहीं, नए निजी बीएड कॉलेजों के अस्थायी नए संबंधन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2027 निर्धारित की गई है।

हार्ड कॉपी और पेन ड्राइव में देना होगा प्रस्ताव, 60 रुपए हजार शुल्क

कॉलेजों को निर्धारित प्रारूप में अपना प्रस्ताव विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए हार्ड कॉपी के साथ-साथ सॉफ्ट कॉपी केवल पेन ड्राइव में ही स्वीकार की जाएगी। बीएड जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए निरीक्षण शुल्क 60,000 रुपये तय किया गया है। इसके अतिरिक्त, यदि सरकार द्वारा जीएसटी लागू किया जाता है, तो उसका भुगतान भी संबंधित कॉलेज को ही करना होगा।

इन शर्तों और प्रमाणपत्रों को पूरा करना होगा अनिवार्य

1. नए कॉलेजों के लिए: नए अस्थायी संबंधन के लिए एनसीटीई एक्ट 1993 की धारा 14(3) और नवीनतम नियमों के तहत औपचारिक मान्यता आदेश तथा एनसीटीई/यूजीसी मानकों के अनुरूप कॉलेज भूमि का निर्विवाद मालिकाना हक व कब्जा होना अनिवार्य है।

2. संबद्धता विस्तार के लिए: पुराने कॉलेजों को राज्य सरकार व विश्वविद्यालय निरीक्षण रिपोर्ट की शर्तों की अनुपालन रिपोर्ट, नामांकन पात्रता नीति का पालन, पाठ्यक्रम समाप्ति व परीक्षा संचालन का ब्योरा देना होगा।

3. डिजिटल और नैक अनिवार्य: कॉलेजों को एआईएसएचई पोर्टल पर अद्यतन पंजीकरण प्रमाणपत्र, सभी वित्तीय लेन-देन शत-प्रतिशत डिजिटल मोड में होने का प्रमाण और दो सत्र पूरे कर चुके कॉलेजों के लिए ‘नैक’ मूल्यांकन या आवेदन का प्रमाण जमा करना होगा।

Read Also: Jamshedpur News : शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में डॉ. जेके पाण्डेय को मिला विजनरी मेंटोर अवार्ड

Related Articles

Leave a Comment