Home » East Singhbhum News : कुमीरमुड़ी में आजसू नेता के घर हंगामा, पत्नी से मारपीट व अभद्र व्यवहार का आरोप

East Singhbhum News : कुमीरमुड़ी में आजसू नेता के घर हंगामा, पत्नी से मारपीट व अभद्र व्यवहार का आरोप

East Singhbhum News : शिवानी हेंब्रम ने आरोप लगाया कि घर में घुसने के बाद उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई तथा अभद्र व्यवहार किया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Kumirmudi AJSU Leader House Controversy
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुसाबनी : कुमीरमुड़ी गांव में आजसू नेता रामदेव हेंब्रम के आवास पर कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा हंगामा, मारपीट और उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रामदेव हेंब्रम की पत्नी शिवानी हेंब्रम ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, छह अगस्त की सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच गांव के कुछ लोग रामदेव हेंब्रम के घर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और गांव से भगाने की धमकी दी गई। शिकायत में डीराज मुर्मू, अशोक किस्कू और महंती किस्कू पर जबरन घर में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है।

शिवानी हेंब्रम ने आरोप लगाया कि घर में घुसने के बाद उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई तथा अभद्र व्यवहार किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद भी आरोपितों द्वारा सड़क पर हंगामा किए जाने का आरोप है।

पुलिस के पहुंचने के बाद शांत हुआ मामला

घटना की सूचना मिलने पर जादूगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही माझी बाबा कारिया हांसदा भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष जादूगोड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा।

ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर विवाद और बढ़ सकता है।

वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Jamshedpur News : एमएमडीआर बिल के खिलाफ पोटका में झामुमो का जनजागरण अभियान, गांव-गांव पहुंच रहे विधायक संजीव सरदार

Related Articles