
Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा शहर के पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने लूट की कोशिश की। अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश काउंटर से रुपये लूटने का प्रयास किया, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों के विरोध के बाद वे मौके से फरार हो गए।
घटना की पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में वही अपराधी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में खत्री ज्वेलर्स में लूट की कोशिश की थी और शहर के पतराटोली में एक युवक की गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को जोड़कर मामले की जांच कर रही है।
एक ही दिन में शहर में लगातार हुई आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Read Also: Lohardaga Murder : लोहरदगा में सरेआम व्यवसायी की गोली मारकर हत्या


