Home » Lohardaga News : रेल पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Lohardaga News : रेल पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

by Rakesh Pandey
Dhalbhumgarh Railway Track Incident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : झारखंड में रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर सदर थाना क्षेत्र के हेंडलासो हरिहरपुर गांव के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस के साथ आरपीएफ (रेल सुरक्षा बल) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही मृतक के पहनावे, हुलिए और अन्य पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया गया कि सदर थाना पुलिस और आरपीएफ को हेंडलासो हरिहरपुर गांव के समीप रेल लाइन पर एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू की है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read Also- Palamu News : बटाने नदी में डूबे युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, शनिवार को डूबे थे तीन दोस्त

Related Articles