Home » Chaibasa News : मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर की अंडर-17 टीम बनी CBSE क्लस्टर III फुटबॉल चैंपियन, सेंट माइकल पटना को फाइनल में 1-0 से हराया

Chaibasa News : मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर की अंडर-17 टीम बनी CBSE क्लस्टर III फुटबॉल चैंपियन, सेंट माइकल पटना को फाइनल में 1-0 से हराया

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल (MPS) की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने CBSE क्लस्टर III फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। झारखंड के गिरिडीह स्थित सालूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड के 106 स्कूलों ने हिस्सा लिया था।

टूर्नामेंट में अंडर-17 वर्ग में कुल 39 टीमों ने भाग लिया था। MPS की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में MPS ने मौजूदा चैंपियन सेंट माइकल स्कूल, पटना को 1-0 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही MPS की टीम ने CBSE नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जो स्कूल के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

टीम की जीत में दो खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा। कक्षा 9 के गणेश बोबोंगा को पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। वहीं कक्षा 9 के ही विराज महतो को बेहतरीन गोलकीपिंग, धैर्य और निरंतर शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब दिया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। स्कूल परिवार ने पूरी टीम और कोचों को बधाई दी है और नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Read Also Chaibasa News : खेल प्रेमी समिति ने विभिन्न खेलों के 10 बुजुर्ग खिलाडियों को किया सम्मानित

Related Articles