Home » Chaibasa News : चाईबासा में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, मारवाड़ी युवा मंच ने रचा सांस्कृतिक समागम

Chaibasa News : चाईबासा में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, मारवाड़ी युवा मंच ने रचा सांस्कृतिक समागम

जयंती समारोह में नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और मातृभाषा से जोड़े रखने के लिए मारवाड़ी भाषा प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में इनदिनों महाराजा अग्रसेन की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मारवाड़ी युवा मंच की चाईबासा एवं जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन विविध सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं की धूम रही। इस विशेष आयोजन में समाज के बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नृत्य, निबंध और मारवाड़ी भाषा की गूंज

समारोह के दौरान आयोजित नृत्य प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बाँटा गया था। ग्रुप ‘ए’ 6 से 10 वर्ष, ग्रुप ‘बी’ 11 वर्ष से अधिक और ग्रुप ‘सी’ महिलाएं प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामाजिक व धार्मिक संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से कक्षा 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘महाराजा अग्रसेन एवं पशु बलि रोकथाम’ विषय पर निबंध लेखन स्पर्धा हुई। इसके साथ ही, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और मातृभाषा से जोड़े रखने के लिए मारवाड़ी भाषा प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्वच्छता का संदेश और डस्टबिन वितरण

यह कार्यक्रम सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ ही व्यक्तित्व विकास व सामाजिक जागरूकता का भी समागम बना। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रमेश खिरवाल के सौजन्य से बच्चों के बीच छोटे डस्टबिन वितरित किए गए और उन्हें अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। इस प्रकार यह स्वच्छता जागरूकता का आयोजन भी बना।

इनकी रही उपस्थिति

आयोजन को सफल बनाने में जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, चाईबासा शाखा अध्यक्ष अविनाश खिरवाल, जोन-2 के सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, सचिव रिंकी अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजिका पिंकी विजयवर्गीय का प्रमुख योगदान रहा। इस अवसर पर विनीता सराफ, गोविंद मोहता, सूची चिरानिया, निकिता सुल्तानिया, सुनीता खेतान, सुनीता अग्रवाल, खुशबू दोदराजका तथा पूनम मोदी समेत मंच के कई सदस्य उपस्थित थे।

Read Also Chaibasa News : त्योहारी सीजन से पहले चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मथुरा स्वीट्स से 20 किलो खराब रसगुल्ले और एक्सपायरी पास्ता जब्त

Related Articles

Leave a Comment