Home » Jamshedpur News : मानगो में लड़की से मोबाइल छिनतई करने वाला कपाली का युवक गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

Jamshedpur News : मानगो में लड़की से मोबाइल छिनतई करने वाला कपाली का युवक गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से साकची और आजादनगर थानों में मामले दर्ज हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
mango theft arresting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित ब्रह्म पथ के पास लड़की से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार की दोपहर करीब 2:35 बजे हुई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से छिनतई का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहनी गई शर्ट बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार युवक लड़की का मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। इस संबंध में मानगो थाना केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मिली सूचना के आधार पर जवाहर नगर रोड नंबर 14 स्थित फॉरेस्ट इलाके में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलामुद्दिन उर्फ कलाम (26) के रूप में हुई है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के गौस नगर, बेल चौक का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रोज गोल्ड रंग का रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल, हल्के क्रीम रंग की फुल शर्ट और काले रंग की बाइक जब्त की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से साकची और आजादनगर थानों में मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019 का साकची थाना कांड तथा वर्ष 2025 के आजादनगर थाना क्षेत्र के दो मामले शामिल हैं।छापेमारी टीम में एएसपी ऋषभ त्रिवेदी, मानगो थाना के प्रभारी निरीक्षक बिरेन्द्र कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Read also Jamshedpur News : सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के बंद घर का ताला तोड़ कर 40 लाख के जेवरात और 30 हजार नकद पार कर ले गए चोर

Related Articles