Home » Jamshedpur News: मानगो नगर निगम आंदोलन के बीच मेयर सुधा गुप्ता की शालीनता की चर्चा, विरोधी नेताओं को भी खिलाया लड्डू

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम आंदोलन के बीच मेयर सुधा गुप्ता की शालीनता की चर्चा, विरोधी नेताओं को भी खिलाया लड्डू

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : मानगो नगर निगम में चल रहे आंदोलन के बीच एक अलग तस्वीर सामने आई, जहां मेयर सुधा गुप्ता के व्यवहार और शालीनता की चर्चा विरोधी खेमे में भी होती दिखी। आंदोलन के दौरान उन्होंने धरना स्थल पहुंचकर सभी का अभिवादन किया और विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इसके बाद मेयर ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों के लिए पानी की बोतलें भिजवाईं और लड्डू भेजकर सभी का मुंह मीठा कराया। आंदोलन समाप्त होने के बाद जदयू नेता पप्पू सिंह, नीरज सिंह समेत कई कार्यकर्ता मेयर के कक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने सभी का खड़े होकर स्वागत किया। इस दौरान मेयर ने पप्पू सिंह और नीरज सिंह को अपने हाथों से लड्डू खिलाकर उनका सम्मान किया तथा उनका ज्ञापन भी स्वीकार किया।ओ

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्य में बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मेयर के इस व्यवहार की चर्चा नगर निगम परिसर में पूरे दिन होती रही। विरोधी दल के कई कार्यकर्ता भी उनकी शालीनता और कार्यशैली की सराहना करते नजर आए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also – Ranchi Triple Murder: ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पत्नी और दो बच्चों की हत्या के दोषी पति समेत चार को उम्रकैद

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles