Home » Chaibasa Murder News : हाटगम्हरिया के पावपी में अधेड़ की हत्या, घर के पास मिला शव

Chaibasa Murder News : हाटगम्हरिया के पावपी में अधेड़ की हत्या, घर के पास मिला शव

by Rajeshwar Pandey
chaibasa Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित पावपी गांव में अज्ञात अपराधियों ने 52 वर्षीय खगेन तांती की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उनका शव घर के पास ही मिला, जिसके सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

बाजार से लौटने के बाद रात में हुई वारदात

मृतक के छोटे भाई रामलाल तांती ने बताया कि खगेन तांती शुक्रवार को कोचड़ा बाजार गए थे। वहां से लौटने के बाद वे अपने घर पर ही मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार रात को ही अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। शनिवार सुबह जब खगेन की पत्नी घर से बाहर निकलीं, तो उन्होंने घर के बगल में शव पड़ा देखा और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जांच में जुटी पुलिस, हत्या के कारणों पर सस्पेंस

घटना की जानकारी मिलते ही हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के अनुसार खगेन तांती की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था और न ही वे किसी पर शक जता पा रहे हैं। इधर थाना प्रभारी ने यह हत्या का मामला मान कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या की वजह तथा अपराधियों की पहचान के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर सघन जांच शुरू कर दी गई है।

Read Also Chaibasa News : सब-जूनियर राज्य एथलेटिक्स में सोनुवा की गुरुवारी बांकिरा ने जीता गोल्ड

Related Articles