Home » Ghatshila News : विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सुरक्षाकर्मी व समर्थक

Ghatshila News : विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सुरक्षाकर्मी व समर्थक

Ghatshila News : घटना होते ही विधायक ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और स्थानीय ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी को गाड़ी से बाहर निकाला।

by The Photon News Desk
Somesh Chandra Soren Escort Vehicle Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की एस्कॉर्ट गाड़ी बुधवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सालबनी स्थित बाकरी होटल के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन पर सवार अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के तुरंत बाद विधायक ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अपने काफिले के दूसरे वाहन से इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पावड़ा जा रहे थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो गाड़ी उनके काफिले के आगे चल रही थी। बाकरी होटल के पास सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के कारण तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क के दूसरे लेन में जा पहुंचा और दो से तीन बार पलटते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में आशीष साव, रोहित वर्मा, रोहित टुडू, सुराई हेम्ब्रम और पुलूस किस्कू सवार थे। घटना होते ही विधायक ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और स्थानीय ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। झामुमो नेताओं के अनुसार, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा और एहतियात के तौर पर विधायक स्वयं सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, गालूडीह पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन में जुट गई।

Read Also: Ghatshila News: घाटशिला में कलयुगी बेटे की करतूत: मां की हत्या कर तीन दिन शव के साथ रहा

Related Articles

Leave a Comment