Home » Chaibasa News : बोलानी में फंदे पर झूलता मिला कॉलेज छात्रा का शव, पुलिस कर रही जांच

Chaibasa News : बोलानी में फंदे पर झूलता मिला कॉलेज छात्रा का शव, पुलिस कर रही जांच

बड़बिल कॉलेज में पढ़ती थी तानिया, पार्ट-टाइम जॉब भी करती थी

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : झारखंड की सीमा से सटे ओडिशा स्थित बोलानी थाना क्षेत्र के टाउनशिप मुख्य बाजार के पास सोमवार सुबह एक घर में युवती का शव फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मृतका की पहचान तानिया ठाकुर के रूप में हुई

जानकारी के अनुसार, मृतका तानिया ठाकुर ओडिशा स्थित बड़बिल कॉलेज की छात्रा थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह बड़बिल की एक निजी कंपनी में पार्ट-टाइम नौकरी भी करती थी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

परिजनों ने बताया कि रविवार रात तानिया रोज की तरह पढ़ाई और अन्य काम के लिए अपने कमरे में गई थी। देर रात जब परिजन कमरे में गए तो देखा कि वह फंदे से लटकी हुई थी। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलते ही बोलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अभी कारण स्पष्ट नहीं : पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना कैसे हुई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक कोई अफवाह या अनुमान न लगाएं। इस दर्दनाक घटना से तानिया के परिवार, दोस्तों और जानने वालों में गहरा शोक है। स्थानीय लोगों ने भी संवेदना जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में वेतन को लेकर भड़के जनसेवक, 22 माह से नहीं मिला मानदेय

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment