Home » NH-143 Truck Fire : NH-143 पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, समय रहते पाया गया काबू

NH-143 Truck Fire : NH-143 पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, समय रहते पाया गया काबू

by Rakesh Pandey
NH-143 Truck Fire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिला में सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग (एनएच-143) पर ठेठईटांगर प्रखंड के केरयाघाटी के पास बुधवार की सुबह माल से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मार्ग से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आग पर शीघ्र काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इसके बाद सिमडेगा से फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

घटना के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय उच्च पथ पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया, ताकि किसी प्रकार की दूसरी दुर्घटना न हो। स्थानीय लोग भी आग बुझाने के प्रयास में प्रशासन का सहयोग करते नजर आए।

इधर दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। आग बुझने के बाद ट्रक को हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों का आकलन किया जाएगा।

Read Also- Jharkhand Monsoon : रांची, गुमला समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

Related Articles