Home » NIT Jamshedpur Guest Coach Recruitment 2026 : एनआईटी जमशेदपुर में 10 खेलों के लिए गेस्ट कोच की होगी भर्ती, 2 सितंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

NIT Jamshedpur Guest Coach Recruitment 2026 : एनआईटी जमशेदपुर में 10 खेलों के लिए गेस्ट कोच की होगी भर्ती, 2 सितंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

by Rakesh Pandey
NIT Jamshedpur Fee Waiver 2026-27
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु गेस्ट कोच के 10 पदों पर बहाली निकाली है। इसके लिए 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से वॉक-इन-इंटरव्यू और प्रैक्टिकल फील्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यह नियुक्ति पूरी तरह से अस्थायी और दैनिक आधार पर होगी।

संबंधित खेल में कोचिंग डिप्लोमा/सर्टिफिकेट, प्रोफेशनल कोचिंग कोर्स या नेशनल/स्टेट/इंटर-कॉलेज स्तर पर भागीदारी अनिवार्य है। प्रतिष्ठित संस्थान में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी को डीन के नाम आवेदन, भरा हुआ फॉर्म, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र (मूल व स्वप्रमाणित प्रति) लेकर स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर, एनआईटी जमशेदपुर पहुंचना होगा।

इन खेलों के लिए होगी भर्ती

एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, चेस, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल में 1-1 पद के लिए कोच रखे जाएंगे। जहां चेस कोच को 700 रुपये प्रति घंटा वहीं अन्य सभी खेलों के कोच को 350 रुपये प्रति घंटा मानदेय मिलेगा।

Read Also- Kolhan University: केयू की लेटलतीफी से छात्र परेशान, मान्यता मिलने के तीन माह बाद भी को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तारीख तक तय नहीं

Related Articles