
Jamshedpur : मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जमशेदपुर की ओर से एनआईटी जमशेदपुर में शनिवार ट को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर का उद्घाटन एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर रेशमी सिन्हा (डीन, आई&आईआर) और प्रोफेसर अशोक कुमार (डीन, एसडब्ल्यू) भी मौजूद रहे। अतिथियों ने मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल
की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
शिविर में मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड और ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। गर्भवती महिलाओं के लिए फेटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई। इसके अलावा आयरन, कैल्शियम और विटामिन-डी जैसी आवश्यक दवाओं के सैंपल भी वितरित किए गए। महिलाओं के लिए गायनेकोलॉजी कंसल्टेशन तथा मरीजों के लिए एमडी एमएस फिजिशियन कंसल्टेशन और एमडी फिजिशियन/सर्जन कंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध रही। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया वर्मा ने महिलाओं की स्त्री रोग संबंधी विभिन्न समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक जांच और चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
हर शनिवार निःशुल्क OPD की सुविधा
अस्पताल की ओर से बताया गया कि मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रत्येक शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसका लाभ लेने के लिए अग्रिम बुकिंग की जा सकती है। अग्रिम बुकिंग या अपॉइंटमेंट के लिए 9199049992 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है।
NIT प्रबंधन के प्रति जताया आभार
मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग के लिए एनआइटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार, डाक्टर रेशमी सिन्हा, प्रोफेसर अशोक सिन्हा और पूरे एनआईटी प्रबंधन के प्रति आभार जताया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि एनआईटी के सहयोग से बड़ी संख्या में लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाना संभव हुआ।

