Home » Chaibasa News : रक्षाबंधन के अवसर पर सृजन शाखा ने पुलिस लाइन में 80 पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Chaibasa News : रक्षाबंधन के अवसर पर सृजन शाखा ने पुलिस लाइन में 80 पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सृजन शाखा चाईबासा की ओर से पुलिस लाइन में विशेष राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा की सदस्याओं ने करीब 80 पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी। उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में एसडीपीओ बहमनी टूटी, ट्रैफिक पुलिस हेड संतोष कुमार, पुलिस लाइन के हेड मेजर मानसू गोप एवं सार्जेंट प्रतीक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार राय, पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष ओलिवर मिंज, सचिव अभय महतो एवं संयुक्त सचिव अनूप लकड़ा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सृजन शाखा की सदस्याओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिन-रात समाज की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। रक्षाबंधन का यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास, सम्मान एवं भाईचारे का संदेश देने वाला रहा। इस कार्यक्रम की संयोजिका निशु अग्रवाल है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने सृजन शाखा के इस स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायक प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्याओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा के अध्यक्ष रुचि चौबे, सचिव सुधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्वेता शर्मा नरेड़ी, सदस्य निशु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा शर्मा, उर्मिला गर्ग, खुशबू शर्मा, मीनू लोधा एवं अन्य उपस्थित थी।

Read Also Chaibasa News : शपार्क रैन हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Related Articles