Home » Palamu News : जमीन के रुपये के विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Palamu News : जमीन के रुपये के विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

राजीव रंजन ने जमीन बिक्री के नाम पर एक व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये लिए थे। बताया जा रहा है कि रुपये वापस करने को लेकर बुधवार दोपहर दोनों के बीच विवाद हुआ था

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खुराकला गांव में 25 वर्षीय राजीव रंजन चंद्रवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी संगीता देवी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) भेजकर जांच शुरू कर दी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गौरतलब है कि राजीव रंजन ने जमीन बिक्री के नाम पर एक व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये लिए थे। बताया जा रहा है कि रुपये वापस करने को लेकर बुधवार दोपहर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि रुपये मांगने आए व्यक्ति ने अंडा बनाने वाले बर्तन से राजीव के साथ मारपीट की थी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मृतक की पत्नी का कहना है कि इसी मारपीट के कारण उसके पति की मौत हुई। परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद राजीव ने रात में खाना खाया और सामान्य रूप से सो गया था, लेकिन गुरुवार सुबह वह मृत अवस्था में मिला। शव के गले पर दबाव के निशान मिलने से मामला और भी संदिग्ध माना जा रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also – Jamtara News : जामताड़ा सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप, जांच के संकेत

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles