Home » Palamu Latest News : जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत, छतरपुर से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल किया गया था रेफर

Palamu Latest News : जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत, छतरपुर से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल किया गया था रेफर

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर गांव की रहने वाली थी मृतका

by Rakesh Pandey
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर गांव निवासी प्रमोद भुइयां की 16 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। स्वजनों के अनुसार, सुमन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी।

बताया गया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे घर में कोई नहीं था। इसी दौरान सुमन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद स्वजन उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।

मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार रात करीब दस बजे सुमन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also- Giridih Crime News : आपसी विवाद में दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 10-15 युवकों पर आरोप

Related Articles

Leave a Comment