
Palamu : अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति की ओर से साेमवार की शाम आयोजित महापंचायत कार्यक्रम में मनोज कुमार भुईयां को पलामू जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुईयां की गरिमामय उपस्थिति में सोमवार को उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज के प्रति और अधिक निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भुईयां समाज की एकता, शिक्षा, अधिकार एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही संगठन का विस्तार जिला स्तर से लेकर सभी प्रखंडों एवं पंचायतों तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल भुईयां, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुईयां, प्रमंडल प्रभारी गोपाल भुईयां, राजू भुईयां, चंदन कुमार भुईयां, अभय कुमार भुईयां, योगेंद्र भुईयां, विश्वनाथ भुईयां, सिताराम भुईयां, प्रगास भुईयां, रवि भुईयां और राकेश भुईयां सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

