Home » Palamu News : लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, देशी कार्बाइन और 7 जिंदा गोलियां बरामद

Palamu News : लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, देशी कार्बाइन और 7 जिंदा गोलियां बरामद

Palamu News : रफ्तार आरोपियों की पहचान चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी गांव निवासी सुभन गंझू (38 वर्ष), सकिंद्र गंझू (22 वर्ष) और सुमन यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu Crime Criminals Arrested
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू पुलिस ने ऑपरेशन सफाया के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध देशी कार्बाइन, मैगजीन, सात जिंदा गोलियां, एक खोखा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चतरा और हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में पांकी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, शनिवार को को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के बल पर एक व्यापारी से लूटपाट करने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने पांकी थाना क्षेत्र के बराज से उत्तर दिशा में ग्राम बनखेता जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे टोला कोलवा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान तीन संदिग्धों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार और गोलियां मिलने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी गांव निवासी सुभन गंझू (38 वर्ष), सकिंद्र गंझू (22 वर्ष) और सुमन यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

बरामद सामानों में एक अवैध देशी कार्बाइन, लोहे की एक मैगजीन, सात जिंदा गोली, एक खोखा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन शामिल हैं।

इस संबंध में पांकी थाना में कांड संख्या 138/2026 दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310(4)/310(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 और 35 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध चतरा एवं हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के मामले पहले से दर्ज हैं।

Read Also: Palamu News: मरने के बाद भी समाजसेवा में काम आने का संकल्प के साथ दुनिया को अलविदा कह गए समाजसेवी रामकेश्वर

Related Articles