Home » Jharkhand Police: पलामू पुलिस का नया अध्याय, विश्रामपुर में हाईटेक SDPO ऑफिस शुरू

Jharkhand Police: पलामू पुलिस का नया अध्याय, विश्रामपुर में हाईटेक SDPO ऑफिस शुरू

नए कार्यालय से विश्रामपुर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले के विश्रामपुर में नवनिर्मित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों ने बुधवार को किया। मौके पर आयोजित समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक, पलामू कपिल चौधरी, वरीय पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए वरीय अधिकारियों ने कहा कि पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और जनहित में संवेदनशील पुलिसिंग पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। नए कार्यालय से विश्रामपुर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने में सहायता मिलेगी। आम लोग बेझिझक कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस हाईटेक कार्यालय के उद्घाटन का उद्देश्य अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाना तथा आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए कार्यालय के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों को अपने प्रशासनिक एवं विधिक दायित्वों के निर्वहन में बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। उद्घाटन के बाद उपस्थित अतिथियों ने नए कार्यालय का जायजा लिया।

Read Also: Chaibasa News : SAIL गुवा की राजाबुरु खदान खोलने की मांग तेज, मजदूरों ने किया उग्र प्रदर्शन 

 

Related Articles