Home » Jamshedpur News: परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

खखरीपाड़ा-जादुगोड़ा मार्ग पर छापेमारी, गांजा खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur marijuana smuggler arrested
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में परसुडीह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 510 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है।

मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा से जादुगोड़ा जाने वाले मार्ग पर गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और सत्यापन के बाद छापेमारी के लिए टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में नजर आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य नशे के अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना है।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश

परसुडीह पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने शशि कुमार भगत से पूछताछ की। उसने बताया कि गोलमुरी का रहने वाला बबलू सिंह भी उसके साथ इस धंधे में शामिल है। पुलिस ने बबलू सिंह के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। बबलू सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। लेकिन, वह नहीं मिल सका। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read also Jamshedpur News: बिष्टुपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

Related Articles