Home » Jamshedpur News: परसुडीह थाना से चंद कदम दूर दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, कोल्ड ड्रिंक और नकदी पार कर ले गए चोर

Jamshedpur News: परसुडीह थाना से चंद कदम दूर दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, कोल्ड ड्रिंक और नकदी पार कर ले गए चोर

परसुडीह थाना क्षेत्र में थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpurTheft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला काटकर अंदर घुसे और वहां से दो गैस सिलेंडर, पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक तथा गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

गौरतलब है कि अभिषेक हेल्थ केयर के नीचे संचालित दुकान के मालिक पशुपति रोज की तरह सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कई जरूरी सामान गायब थे। जांच करने पर पता चला कि दुकान से दो गैस सिलेंडर, पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक और गल्ले में रखी नकदी चोरी हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Read also Jamshedpur Knife Crime: टेल्को में नशेड़ियों के बीच खूनी संघर्ष में तीन घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Related Articles