पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। यहां पूर्व MLC हुलास पांडेय के बेटे ऋषि पांडेय ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच, जांज शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक की उम्र मात्र 15 साल थी।
युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। लोजपा रामविलास के नेता व पूव MLC हुलास पांडेय के नाबालिग बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाए चल रही हैं। यह पूरी घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में स्थित पूर्व MLC हुलास पांडेय के आवास में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस पिस्टल से नाबालिग ने खुद को गोली मारी है वो लाइसेंसी है।
पुलिस कर रही घटना की जांच
घटना के बाद एफएसएल की टीम को सूचना दे दी गयी है। घटना की जांच के लिए बुलाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने नाबालिग को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद चिकित्सकों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही नाबालिग की मौत हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया बताया कि नाबालिग ने सिर में गोली लगी है। किन परिस्थितियों में नाबालिग ने ऐसा कदम उठाया इसकी जांच की जा रही है। हुलास पांडेय बक्सर के एमएलसी रह चुके हैं। वह लोजपा रामविलास पार्टी के नेता है। उनके पटना स्थित घर में बेटे ने गोली मारी है। पूर्व एमएलसी के बेटे की उम्र 15 साल बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पूरा परिवार घर में ही मौजूद था।
चिराग पासवान को दी गयी घटना की जानकारी
पूर्व MLC हुलास पांडेय की ओर से आत्महत्या करने के मामले की जानकारी चिराग पासवान को दी गयी है। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार से बात की है। हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि चिराग पासवास बहुत जल्द पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए जा सकते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद हजारों की संख्या में लोग पूर्व MLC हुलास पांडेय के आवास और अस्पताल पहुंच गये हैं।

