Home » Ramgarh Crime News : पलामू में पदस्थापित सिपाही के पतरातू स्थित आवास में चोरी

Ramgarh Crime News : पलामू में पदस्थापित सिपाही के पतरातू स्थित आवास में चोरी

पतरातू इंस्पेक्टर कार्यालय के बगल में था आवास, लाखों के गहने व नगद ले गए चोर

by Rakesh Pandey
jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : पलामू जिले के सदर थाना में पदस्थापित पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित आवास में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, अनूप की मां यहां रहती थी, जो रक्षाबंधन में राखी बांधने के लिए पटना गई हुई थी। बुधवार की सुबह जब वह पटना से लौटी तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। वहीं घर के अंदर अलमीरा व बक्सा का लाक तोड़कर सारा सामान बिखेरा हुआ है। वहीं अलमारी में रखे नगद समेत लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर की चोरी कर ली गई है।

Read Also- 14th JPSC Fraud Case LIVE : पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत 9 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

मां ने बताया कि अनूप हाल फिलहाल में श्रावणी मेले से ड्यूटी कर वह भी पटना गया हुआ था। अनूप का पीटीपीएस स्थित आवास ई 325 रोड नंबर नौ में पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय से महज 25 – 30 मीटर की दूरी पर ही है। अनूप के पिता पूर्व में पतरातू थाना में बतौर मुंशी कार्यरत थे। इस समय से पूरा परिवार यहां पीटीपीएस में रह रहा था। नौकरी के दौरान ही अनूप के पिता स्व मिथलेश राय की मृत्यु हो गई थी। पिता के जगह पर ही अनूप को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी मिली है। चोरी की सूचना मिलने के बाद पतरातू पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।

एक ही तरह से हुई तीन चोरियां

पतरातू के पीटीपीएस क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। एक ही साथ तीन बड़ी चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने गई पीटीपीएस हनुमानगढ़ी पंचायत की वार्ड सदस्य निम्मी टोप्पो, पीटीपीएस पथ संख्या नौ निवासी रिटायर विद्युत कर्मी नरेश शर्मा व पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के घर में हुई चोरी की घटना सभी एक ही तर्ज पर किए गए हैं। घटना के बाद से लगातार पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

Read Also- Ranchi ABC Center : बड़गाईं में बनेगा 50 केनल क्षमता वाला पशु जन्म नियंत्रण केंद्र

Related Articles

Leave a Comment