
Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर पावरू गांव के पास रविवार को शाह स्पंज कंपनी के ट्रक ने एक युवक सुमन मंडल को कुचल दिया था। सुमन मंडल की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस के साथ गाली गलौज की और लगभग 10 घंटे तक सड़क जाम कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस अवरनिरीक्षक सन्नी टोपनो के आवेदन पर पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा, 60 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी के खिलाफ आरोप है कि इन्होंने नाजायज मजमा बनाकर पुलिस को गाली गलौज की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यही नहीं सड़क दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक चालक को भी पकड़ कर उसके साथ मारपीट की गई और एक मुर्गा पिकअप गाड़ी को सड़क के बीच में खड़ा कर रोड जाम कर दिया। पुलिस के सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। इस मामले में पुलिस ने पिकअप गाड़ी के मालिक और चालक को भी आरोपी बनाया है।
इनके खिलाफ हुई नामजद एफआईआर
इस मामले में भुमरी गांव के चंचल मंडल, तेतला गांव के गिरोम गोप व परमवीर सरदार, सरायकेला जिले के चालियामा गांव के सोमेन मंडल, हाता गांव के देवदास मंडल, कोवाली थाना क्षेत्र के मझगांव के मिलन मंडल, सनत मंडल, उरूघुटू गांव के परवीर मंडल, खखरो गांव के अजय गोप, छोटा सीजुलता गांव के दीपक गोप व विप्लव मंडल और चालियामा के जयप्रकाश मंडल को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read also Jamshedpur Murder: गोविंदपुर में कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

