Home » Potka News: बारिश के चलते हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में 3 घर ध्वस्त, 8 मकान क्षतिग्रस्त, बेघर हुए परिवारों के सामने संकट

Potka News: बारिश के चलते हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में 3 घर ध्वस्त, 8 मकान क्षतिग्रस्त, बेघर हुए परिवारों के सामने संकट

लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कच्चे और मिट्टी के मकानों में रहने वाले ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर होकर धंस रही हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

by Mujtaba Haider Rizvi
potka news rain
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका प्रखंड की हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में पिछले 24 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार बारिश के कारण तीन मिट्टी के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, जबकि आठ अन्य घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण दुखनी सरदार, रांडू सरदार और सुनीता गोप के घर पूरी तरह जमींदोज हो गए। तीनों परिवारों के सामने अब सिर छिपाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, लालटू गोप, छोटू गोप, आरती रजक, मंजू गोप, सोना मनी, जयंती गोप, तारनी गोप और कलावती गोप के घरों की दीवारें और छतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

कच्चे मकानों में रह रहे ग्रामीणों में दहशत

लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कच्चे और मिट्टी के मकानों में रहने वाले ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर होकर धंस रही हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज प्रभावित इलाकों में पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रशासन से तत्काल राहत और सुरक्षित आवास की मांग

मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने अंचल प्रशासन से पूरी पंचायत में बारिश से हुए नुकसान का अविलंब सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही, बेघर और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने की अपील की है।

लगातार बारिश के कारण पंचायत के अन्य कच्चे मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत पहुंचाने और संभावित प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।

Read also Jamshedpur Crime : कदमा में आटो ड्राइवर ने छात्रा से की छेड़खानी, FIR दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles