Home » Chaibasa News : राहुल गांधी ने लिखा पत्र, आदिवासी एकता महाजुटान के प्रति जताया समर्थन

Chaibasa News : राहुल गांधी ने लिखा पत्र, आदिवासी एकता महाजुटान के प्रति जताया समर्थन

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के शुभकामना संदेश को आदिवासियों का उत्साह बढ़ानेवाला बताया है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : आदिवासी एकता और अधिकारों के लिए आयोजित किए जा रहे आदिवासी एकता महाजुटान कार्यक्रम के प्रति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समर्थन जताया है। उन्होंने पत्र लिखकर अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कांग्रेस के पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि राहुल गांधी का यह आत्मीय संदेश झारखंड के आदिवासी समाज के प्रति उनके सम्मान, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है। यह संदेश केवल शुभकामना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

महाजुटान को मिली नई ऊर्जा: त्रिशानु राय

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश से महाजुटान में शामिल होने वाले लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। आदिवासी समाज ने सदियों से अपने जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपरा, भाषा और अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। आज जब आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों और पहचान से जुड़े सवाल लगातार महत्वपूर्ण हो रहे है, ऐसे समय में राहुल गांधी का आत्मीय संदेश बेहद महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि आदिवासी एकता महाजुटान किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की एकता, अधिकार, स्वाभिमान और संवैधानिक संरक्षण की सामूहिक आवाज है।

महाजुटान से एकजुटता का संदेश

त्रिशानु राय ने कहा कि इस महाजुटान के माध्यम से समाज अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर एकजुटता का संदेश देगा। राहुल गांधी लगातार देश के आदिवासी, छात्रों, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाते रहे हैं। झारखंड के आदिवासी समाज के प्रति उनका यह संदेश उसी संवेदनशील राजनीतिक सोच की एक और मिसाल है। उन्होंने कहा राहुल गांधी का यह आत्मीय संदेश महाजुटान की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Read Also Chaibasa News : अवैध अफीम खेती और खनन पर ड्रोन से होगी निगरानी, प्रशासन चलाएगा सघन छापेमारी अभियान

Related Articles