
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से मंगलवार को जिलादेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार राजकिशोर कुमार को ट्रैफिक सार्जेंट मेजर के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं विनाश टुडू को पुलिस लाइन का सार्जेंट मेजर बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त सार्जेंट मेजर-द्वितीय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
एसएसपी कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, अनुशासन और कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी।


