Home » Ramgarh Accident: दुर्घटना के बाद खुली पोल,​लग्जरी गाड़ी SUV से की जा रही थी मवेशियों की तस्करी

Ramgarh Accident: दुर्घटना के बाद खुली पोल,​लग्जरी गाड़ी SUV से की जा रही थी मवेशियों की तस्करी

लग्जरी गाड़ी से हो रही थी मवेशी तस्करी! दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार, ग्रामीणों ने बचाई जान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रामगढ़ : गोला थाना क्षेत्र स्थित टुंगरीडीह में शुक्रवार को एक सड़क हादसे ने बड़ी तस्कर साजिश का पर्दाफाश कर दिया। यहां एक अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि गाड़ी पूरी तरह फंस गई। तभी मौके का लाभ लेकर ड्राइवर और कार में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले।

​कार का दरवाजा खोलते ही उड़े होश

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने गाड़ी के अंदर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। कार की पिछली सीटों को हटाकर उसमें तीन मवेशियों को बेहद क्रूरता से ठूंसकर रखा गया था।

​रस्सी से बांधे थे पैर

मवेशियों के पैर रस्सियों से कसकर बांध दिए गए थे। बंद गाड़ी में दम घुटने के कारण उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने बिना देर किए मुस्तैदी दिखाई और गाड़ी का शीशा व दरवाजा खोलकर तीनों मवेशियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें चारा और पानी देकर संभाला गया।

​पुलिसिया जांच शुरू

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को आशंका है कि इन मवेशियों को चोरी करके तस्करी के लिए महुआटांड़ की तरफ ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
​पुलिस ने तीनों मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Read Also: Jugsalai Firing: बछड़े की चोरी के शक में जुगसलाई में दो गुटों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां, हवाई फायरिंग भी की 

Related Articles