Home » RANCHI NEWS : पावर हाउस के पास कारतूस बंधा लिफाफा मिला, लिखा है PLFI

RANCHI NEWS : पावर हाउस के पास कारतूस बंधा लिफाफा मिला, लिखा है PLFI

पुलिस ने लिफाफा व कारतूस को किया जब्त, जांच में जुटी

by Vivek Sharma
Plfi का लिफाफा मिला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची स्थित धुर्वा थाना क्षेत्र में गुरुवार को धुर्वा विद्युत सब स्टेशन परिसर में एक संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे पर ‘जरूरी सूचना’ और ‘लाल सलाम’ लिखा। वहीं लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई भी लिखा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लिफाफे के साथ एक जिंदा कारतूस भी बंधा हुआ मिला, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरते हुए संदिग्ध लिफाफा व कारतूस को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में उग्रवादी संगठन का जिक्र होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि लिफाफा किसने और कब वहां रखा। साथ ही लेवी, रंगदारी या किसी शरारती तत्व को भी तलाशा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment