Home » RANCHI BLOOD BANK NEWS: बिना लाइसेंस वाले ब्लड बैंक होंगे सील, राजधानी में 8 टीमें कर रही जांच

RANCHI BLOOD BANK NEWS: बिना लाइसेंस वाले ब्लड बैंक होंगे सील, राजधानी में 8 टीमें कर रही जांच

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: चाईबासा में ब्लड ट्रांसफ्यूजन से जुड़ी घटना के बाद झारखंड स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने राज्यभर में बिना लाइसेंस संचालित हो रहे ब्लड बैंकों और ब्लड स्टोरेज यूनिट्स के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। रांची जिले में भी आठ अलग-अलग टीमें शहर में चल रहे ब्लड बैंकों की जांच कर रही हैं। विभाग को यह शिकायत मिली थी कि कई ब्लड बैंक के लाइसेंस फेल हैं। इससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। इसके बाद तत्काल जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि सभी टीमों को यह निर्देश दिया गया है कि वे ब्लड बैंक के लाइसेंस, स्टाफ की योग्यता, ब्लड सेफ्टी मानक और रिकॉर्ड रजिस्टर की बारीकी से जांच करें। जिन संस्थानों में अनियमितता या लाइसेंस की कमी पाई जाएगी, उन्हें तुरंत सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ब्लड बैंक के 50 पेज की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसमें सभी मानकों की जांच की जा रही है।

सिविल सर्जन ने ये भी बताया कि विभाग की टीमें शुक्रवार शाम तक अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके बाद संबंधित अस्पतालों और संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। यदि कहीं पर बिना अनुमति ब्लड कलेक्शन या ट्रांसफ्यूजन की जानकारी मिलती है, तो तत्काल विभाग को सूचित करें।

Related Articles