Home » Ranchi News: विकसित भारत के लक्ष्य में झारखंड की होगी अहम भूमिका, माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो के उद्घाटन में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार

Ranchi News: विकसित भारत के लक्ष्य में झारखंड की होगी अहम भूमिका, माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो के उद्घाटन में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार

इस शो में देश-विदेश की 100 से अधिक अग्रणी कंपनियां अपनी आधुनिक मशीनरी और तकनीक के साथ इस शो में आई हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर और सशक्त भारत बनाने के लिए विकसित भारत एट द रेट 2047 का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में झारखंड की अहम भूमिका होगी। यह बात झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार ने गुरुवार को झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो का उद्घाटन करते वक्त कही। उन्होंने कहा कि देश के खनन क्षेत्र में झारखंड की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है।

झारखंड में हैं देश का 40 प्रतिशत खनिज संसाधन

गौरतलब है कि ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रांची के प्रभात तारा मैदान में तीन दिवसीय झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो 2026 शुरू हुआ है। इसकी शुरुआत राज्यपाल ने दीप जलाकर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के कुल खनिज संसाधनों का लगभग 40% हिस्सा झारखंड में पाया जाता है। इससे राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। राज्यपाल ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की यह पावन धरती सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ ही देश की तरक्की में अहम भूमिका निभा रही है।

तकनीक आधारित खनन पर हुआ मंथन

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो केवल खनन गतिविधियों के लिए नहीं बल्कि तकनीक आधारित खनन और संसाधनों के कुशलतम उपयोग जैसे विषय पर मंथन करता है। गौरतलब है कि इस शो में माइनिंग, मिनरल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, पावर, स्टील, सीमेंट और अन्य सहायक उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। देश-विदेश की 100 से अधिक अग्रणी कंपनियां अपनी आधुनिक मशीनरी और तकनीक के साथ इस शो में आई हैं।

Related Articles

Leave a Comment