
Ranchi : कोल इंडिया लिमिटेड ने अगस्त 2026 में विभिन्न अनुशासनों में अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर अनुशंसा सूची जारी की है। इसके तहत माइनिंग (प्रथम श्रेणी) अनुशासन में ई-7 से ई-8 ग्रेड में 100 अधिकारियोंRanchi News : को पदोन्नति देने की सिफारिश की गई है। इन अधिकारियों का चयन 10 जून से 16 अगस्त 2026 के बीच आयोRanchi News : जित साक्षात्कार के आधार पर किया गया है।
जारी सूची के अनुसार माइनिंग अनुशासन में वेस्टर्न कोलफील्ड्स के सबसे अधिक 23 अधिकारी शामिल हैं, जबकि सेंट्रल कोलफील्ड्स के 13 अधिकारियों को पदोन्नति के लिए अनुशंसित किया गया है। वहीं, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के भी 13 अधिकारियों के नाम सूची में शामिल हैं।
इसके अलावा इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल तथा सिस्टम अनुशासन में भी ई-7 से ई-8 ग्रेड में पदोन्नति के लिए अनुशंसा सूची जारी की गई है। इन दोनों अनुशासनों की पदोन्नति संबंधी अनुशंसा 16 अगस्त 2026 को जारी की गई।
CCL से पदोन्नति के लिए अनुशंसित अधिकारियों में दिलीप कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिन्हा, निलांजन चटर्जी, रंजीत कुमार, मनोज कुमार पांडेय, रामेश्वर मुंडा, आनंद प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, सतीश कुमार त्रिवेदी, अनुग्रह नारायण सिंह, सुबोध कुमार, नीरज कुमार और शैलेश प्रसाद के नाम शामिल हैं।
कोल इंडिया की इस पदोन्नति प्रक्रिया से संबंधित अनुशंसा सूची में विभिन्न अनुषासनों के अधिकारियों को उनके प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर उच्च ग्रेड में पदोन्नति का अवसर दिया गया है।
Read Also: Jharkhand : महिलाओं की भागीदारी से विकास अधिक मानवीय बनता है : राज्यपाल

