Home » Ranchi Waterfalls : रांची के जोन्हा, हुंडरू समेत सभी जलप्रपातों में उफान, जिला प्रशासन ने पर्यटकों को जारी की सुरक्षा गाइडलाइन

Ranchi Waterfalls : रांची के जोन्हा, हुंडरू समेत सभी जलप्रपातों में उफान, जिला प्रशासन ने पर्यटकों को जारी की सुरक्षा गाइडलाइन

by Nikhil Kumar
Saran Mother Son Electric Shock Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रांची के जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल, सीता फॉल, रिमिक्स फॉल समेत अन्य जलप्रपातों में उफान की स्थिति है। तेज जलधारा, फिसलन भरी चट्टानों और अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने पर्यटकों, आगंतुकों और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से जलप्रपातों के आसपास जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि लगातार बारिश के दौरान जलप्रपातों में पानी का बहाव काफी तेज हो सकता है। ऐसे में आकर्षक दृश्य देखने के लिए जलधारा या चट्टानों के नजदीक जाना जानलेवा साबित हो सकता है। पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने और प्रशासनिक निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

जलप्रपातों के पास न जाएं

पर्यटकों और स्थानीय लोगों से जलप्रपातों के आसपास जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
प्रशासन के निर्देशों का पालन करें: स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
मौसम की जानकारी लेते रहें: जलप्रपातों की स्थिति और मौसम से जुड़ी स्थानीय समाचारों एवं प्रशासनिक सूचनाओं पर नजर रखें।
बारिश में बोटिंग न करें: अत्यधिक बारिश के दौरान बोटिंग बिल्कुल नहीं करने की सलाह दी गई है।
नशे की हालत में न जाएं: नशापान करके जलप्रपातों पर घूमने और बोटिंग करने से बचें।
पर्यटक मित्र की सलाह मानें: पर्यटन विभाग के निर्देशों का पालन करें और पर्यटक मित्रों की ओर से दी जाने वाली सुरक्षा संबंधी सलाह को ध्यान से सुनें।
जिला प्रशासन ने कहा है कि पर्यटकों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों से अपील की गई है कि प्रकृति का आनंद सुरक्षित दूरी से लें और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें

Related Articles

Leave a Comment