Home » Chaibasa News : सर्वश्रेष्ठ कांवड़ सम्मान में रौनक केड़िया प्रथम व आरव को मिला द्वितीय स्थान

Chaibasa News : सर्वश्रेष्ठ कांवड़ सम्मान में रौनक केड़िया प्रथम व आरव को मिला द्वितीय स्थान

भक्ति, उत्साह और शिवमय वातावरण के बीच भव्य कांवड़ पदयात्रा संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित 

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : श्रावण मास के पावन अवसर पर “करने वाले शिव – कराने वाले शिव” संस्था के तत्वावधान में रविवार को आयोजित भव्य कांवड़ पदयात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रातः करणी मंदिर, गांधी टोला से भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंगल आरती के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालु “हर-हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयघोष के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर, ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।

सामाजिक एकता, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों के समर्पण का संदेश

पूरी यात्रा के दौरान शिवभक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पुरुष, महिलाएँ एवं बच्चों ने आकर्षक कांवड़ों और मनमोहक भगवा वेशभूषा के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगरवासियों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा समापन स्थल पर सभी शिवभक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों के समर्पण का संदेश भी दिया।

सर्वश्रेष्ठ कांवड़ वेशभूषा में धैर्य लोधा प्रथम

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ कांवड़ सम्मान में प्रथम पुरस्कार रौनक केड़िया, द्वितीय पुरस्कार आरव कुमार महतो एवं तृतीय पुरस्कार श्रेया कुमारी को प्रदान किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ कांवड़ वेशभूषा सम्मान में प्रथम पुरस्कार धैर्य लोधा, द्वितीय पुरस्कार अन्नू अग्रवाल तथा तृतीय पुरस्कार निखिल शर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।

ये रहे शामिल

इस सफल आयोजन में संस्था के सदस्य नारायण पड़िया, धीरज लोधा, विजय पड़िया, पवन गर्ग, सुमित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, शेखर गुप्ता, संगीता पड़िया, स्वाति पड़िया, मीनू लोधा, बबीता सर्राफ, पूनम सर्राफ, श्रुति अग्रवाल, तनुजा गुप्ता, उर्मिला गर्ग, सुधा अग्रवाल एवं चंदा अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिवभक्तों, नगरवासियों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देते रहेंगे।

Read Also Chaibasa News : सोनुवा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय गिरा यात्री, मौत

Related Articles