Home » Rungta International Open Chess championship : गगन ने हर्षित को ड्रा पर रोका, शंकदीप 6 अंकों के साथ टॉप पर

Rungta International Open Chess championship : गगन ने हर्षित को ड्रा पर रोका, शंकदीप 6 अंकों के साथ टॉप पर

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीसरे दिन पांचवें और छठे चक्र का खेल संपन्न हुआ।

पांचवें चक्र में ओडिशा के फीडे मास्टर हर्षित रंजन साहू (2387) ने सफेद मोहरों से खेलते हुए बंगाल के के.के. चटर्जी (1941) को हराया। बंगाल के ऋतिक चक्रवर्ती (1925) ने बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीय अनुस्तूप विश्वास (2209) को पराजित किया। अन्य मुकाबलों में शंकदीप मैटी (1939) ने अर्पण दास (2078) को, ऋषण देवनाथ (1980) ने विराट जालान (1932) को और बिहार के किशन कुमार (1962) ने महाराष्ट्र के विश्वदित्य अवस्थी (1916) को मात दी।

छठे चक्र में छत्तीसगढ़ के गगन साहू (1957) ने शानदार खेल दिखाते हुए एफएम हर्षित रंजन साहू को ड्रा पर रोक दिया। बंगाल के शंकदीप मैटी ने ऋषण देवनाथ को हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की और 6 अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली। इंटरनेशनल मास्टर आराध्या गर्ग ने आरतिया पाल को हराया।

प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। नेत्रहीन खिलाड़ी निमाई दास ने साक्षी बख्शी को हराकर 3 अंक हासिल किए। नेत्रहीन अमर कुमार शर्मा 2 अंक और सूर्यप्रताप सिंह 3.5 अंक पर पहुंच गए हैं।

संघ के महासचिव बसंत खण्डेलवाल ने बताया कि देश भर से आए खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन समारोह 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे होगा।

Read Also Chaibasa News : बुजुर्गों का पैदल चाल प्रतियोगिता में जीवन, सुशांतो, सुशील व मासूमा परवीन प्रथम

Related Articles

Leave a Comment