
साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत रांगा थाना की पुलिस ने लकड़ी तस्करी गिरोह पर शिकंजा कसते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार तस्करों में एक साहिबगंज और दूसरा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है।
दोनों की गिरफ्तारी रांगा थाना कांड संख्या 67/2026 के तहत हुई है। दोनों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 317(4)/3(5) और भारतीय वन अधिनियम की धारा 33/41/42 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रांगा थाना क्षेत्र के बड़ा दिग्घी निवासी रंजीत ठाकुर उर्फ विक्की ठाकुर (29), पिता तारणी ठाकुर और मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र निवासी सुभान मोमिन (34), पिता मोहर मोमिन के रूप में हुई है।
इस संबंध में रांगा के थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपी जंगल से अवैध तरीके से लकड़ी काटकर तस्करी कर रहे थे और हरे-भरे जंगल को उजाड़ रहे थे।गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर दोनों को दबोचा गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर राजमहल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि इस अवैध धंधे में कुछ लोगों का नाम सामने आया है। उन लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
Read Also- Jamshedpur Theft : परसुडीह के गदरा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

