Home » Jamshedpur News : सट्टा और ड्रग्स के खिलाफ कल धालभूम क्लब में विचार क्रांति सम्मेलन, सैकड़ों लोगों के जुटने का दावा

Jamshedpur News : सट्टा और ड्रग्स के खिलाफ कल धालभूम क्लब में विचार क्रांति सम्मेलन, सैकड़ों लोगों के जुटने का दावा

सम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में किया जा रहा है। सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jdu programme jamshedpur (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) युवा मोर्चा की ओर से 2 अक्टूबर को सट्टा और ड्रग्स के खिलाफ विचार क्रांति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम साकची स्थित धालभूम क्लब में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा।

सम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में किया जा रहा है। सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।

संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शहर के अलावा बाहर से भी लोग शामिल होंगे। उनके अनुसार सम्मेलन में सैकड़ों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य सट्टेबाजी और नशे के बढ़ते चलन के खिलाफ लोगों को जागरूक करना तथा समाज में इसके दुष्प्रभावों को लेकर चर्चा करना है। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक स्तर पर नशे और सट्टे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

Read also –Potka News : मॉडल युवा ग्राम सभा में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विधायक संजीव सरदार ने कहा- लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें

Related Articles

Leave a Comment