Home » Schools Closed : पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट के बाद डीईओ ने जारी किया आदेश

Schools Closed : पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट के बाद डीईओ ने जारी किया आदेश

Schools Closed : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों तथा सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों के प्रबंधन एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, अल्पसंख्यक और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।
जिला प्रशासन जिले की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान के तहत 26 सितंबर को जिले में भीषण और लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। इससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

संचालित होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए एक दिन के लिए विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई विद्यालयों में नहीं होगी।

हालांकि, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्कूल प्रबंधन को आवश्यकतानुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों तथा सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों के प्रबंधन एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन नहीं करने वाले संबंधित विद्यालय या संस्था के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Read Also: Ghatshila News : सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य आयोजन

Related Articles

Leave a Comment