Home » Chaibasa News : चाईबासा में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में एक घंटे तक लगातार बजा सायरन, इलाके में मची अफरा-तफरी

Chaibasa News : चाईबासा में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में एक घंटे तक लगातार बजा सायरन, इलाके में मची अफरा-तफरी

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित महुलसाई में रविवार को देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का सायरन अचानक तेज आवाज में बजने लगा। रात करीब 11:30 बजे सन्नाटे को चीरती हुई सायरन की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और स्थानीय लोगों में किसी अप्रिय घटना या लूट की आशंका को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एटीएम और बैंक परिसर की गहन जांच

घटना की सूचना मिलते ही गश्त पर निकले मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एटीएम और बैंक परिसर की गहन जांच की। हालांकि, शुरुआती दौर में पुलिस प्रशासन को बैंक प्रबंधन से संपर्क साधने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी द्वारा बैंक मैनेजर को कई बार कॉल किया गया, लेकिन शुरुआत में कोई जवाब नहीं मिला।

लगभग एक घंटे के कड़े प्रयास के बाद बैंक के एक कर्मचारी से संपर्क हो पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बैंक कर्मी ने जब एटीएम की जांच की, तब स्थिति साफ हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि सायरन बजने का कारण कोई आपराधिक प्रयास, चोरी या लूट नहीं, बल्कि मशीन में आई तकनीकी खराबी थी।

बैंक कर्मचारी ने किया खराबी को दुरुस्त

बैंक कर्मचारी ने मौके पर ही खराबी को दुरुस्त किया, जिसके बाद लगातार बज रहा सायरन बंद हुआ। सायरन बंद होने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और स्थिति पूरी तरह सामान्य हो सकी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं है।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में विशेष जांच अभियान के तहत गिट्टी लदे दो हाइवा जब्त, खनन विभाग सख्त

Related Articles

Leave a Comment