
Jamshedpur : टाटा मोटर्स प्लांट प्रबंधन की ओर से काम के दिनों और छुट्टियों को लेकर नया सर्कुलर एवं नोटिस जारी किया गया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, व्यावसायिक आवश्यकताओं (Business Requirement) को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों और कार्य दिवसों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
मुख्य बिंदु :
1 अक्टूबर (गुरुवार) को रहेगा छुट्टी (Compensatory Off) :
प्लांट में 1 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को 20 सितंबर 2026 के एवज में संप्रति अवकाश (Compensatory Off) रहेगा।
2 अक्टूबर (शुक्रवार) को गांधी जयंती पर सवेतन अवकाश :
पूर्व में जारी परिपत्र (Ref. No. PD/58/289) के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को गांधी जयंती के अवसर पर प्लांट, ऑफिस और दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। यह एक पेड हॉलिडे (सवेतन अवकाश) होगा।
4 अक्टूबर (रविवार) को खुलेगा प्लांट:
जनरल ऑफिस (General Office) सहित सभी डिवीजनों, विभागों और उनकी सेवाओं को 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को कार्य (Working Day) करने का निर्देश दिया गया है।
4 अक्टूबर (रविवार) को काम करने के बदले दिए जाने वाले Compensatory Off की सूचना बाद में जारी की जाएगी।
विभागीय प्रमुखों को निर्देश :
संबंधित सर्कुलर में कहा गया है कि सभी डिवीजनों और विभागों के प्रमुख अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इस सर्कुलर की प्रति शिफ्ट चेंज नोटिस के साथ नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर दी गई है।
यह नोटिस टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के हेड द्वारा फैक्ट्री इंस्पेक्टर, उप श्रम आयुक्त और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी को भी प्रतिलिपित किया गया है।

