Home » Jamshedpur News : बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए टाटा पावर यूनियन प्रतिनिधि व नीलकंठ कांवरिया संघ का जत्था

Jamshedpur News : बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए टाटा पावर यूनियन प्रतिनिधि व नीलकंठ कांवरिया संघ का जत्था

श्रावण मास में सुल्तानगंज से जल भरकर करेंगे 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा, बाबा बैद्यनाथ और वासुकीनाथ में करेंगे जलाभिषेक

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : श्रावण मास के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए सोमवार को जमशेदपुर से श्रद्धालुओं के दो अलग-अलग जत्थे देवघर के लिए रवाना हुए। टाटा पावर यूनियन के कर्मचारियों के साथ-साथ श्री नीलकंठ कांवरिया सेवा संघ के सदस्य भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा धाम की यात्रा पर निकले।

पिंटू श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकला टाटा पावर यूनियन का जत्था

टाटा पावर यूनियन के महामंत्री एवं झारखंड इंटक के संगठन सचिव पिंटू श्रीवास्तव के नेतृत्व में यूनियन के कर्मचारी देवघर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु मंगलवार को सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे और वहां से करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

इस जत्थे में अजय मिश्रा, धर्मराज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गिरीश ओझा, राजकुमार मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

श्री नीलकंठ कांवरिया सेवा संघ का जत्था भी हुआ रवाना

श्री नीलकंठ कांवरिया सेवा संघ के तत्वावधान में भी श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं का जत्था न्यू मार्केट, टेल्को से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से सभी रेल मार्ग से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए।

सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल भरने के बाद श्रद्धालु कांवर लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद दूसरे कलश में भरे जल से बाबा वासुकीनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक किया जाएगा।

दोनों धामों में जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा वासुकीनाथ दोनों स्थानों पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ये श्रद्धालु हुए शामिल

श्री नीलकंठ कांवरिया सेवा संघ के जत्थे में प्रदीप बम, कन्हैया बम, संतोष बम, मिंटू बम, विजय बम, दीपांकर बम, घोष बम, मुकेश बम, सुदीप बम, मंटू बम, पल्लवी बम, ममता बम, शुभोजीत बम और कुट्टी बम सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की कामना के साथ रवाना किया गया।

Related Articles