Home » Jamshedpur News : Tata steel में शीर्ष स्तर पर फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

Jamshedpur News : Tata steel में शीर्ष स्तर पर फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

कुलदीप कुमार अरोड़ा एक अगस्त को होंगे सेवानिवृत्त

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कंपनी की ओर से जारी अलग-अलग सर्कुलर के अनुसार एक और दो अगस्त 2026 से ये नियुक्तियां प्रभावी होंगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कुलदीप कुमार अरोड़ा होंगे सेवानिवृत्त, आशुतोष कुमार सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी

टाटा स्टील समूह के साथ 22 वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद चीफ, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स (लॉजिस्टिक्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर) कुलदीप कुमार अरोड़ा 1 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। उनके सेवानिवृत्त होने से रिक्त होने वाले पद पर आशुतोष कुमार सिंह को 1 अगस्त 2026 से उनके वर्तमान आईएल-3 ग्रेड में ही चीफ, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स (लॉजिस्टिक्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर) नियुक्त किया गया है।                                             वर्तमान में वह हेड, एक्सटर्नल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लाइजनिंग के पद पर कार्यरत हैं। वे वाइस प्रेसिडेंट, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स को रिपोर्ट करेंगे तथा जमशेदपुर से अपनी सेवाएं देंगे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विमल तिवारी बने चीफ एसएमएस एंड एलसीपी

कंपनी के एक अन्य आदेश के अनुसार चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद विमल तिवारी, जो वर्तमान में हेड, स्टील मेकिंग (टीएसएम) हैं, को उनके मौजूदा स्तर पर ही चीफ, एसएमएस एंड एलसीपी (टीएसएम) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भी 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी। वे चीफ, आयरन एंड स्टील (टीएसएम) को रिपोर्ट करेंगे तथा मेरामंडली से कार्य करेंगे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गौरव कुमार को मिला प्रमोशन

एक अन्य सर्कुलर के तहत क्वारी एबी में हेड (मेंटेनेंस) पद के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में कोल बेनिफिसिएशन के सीनियर एरिया मैनेजर (रोपवेज ओ एंड एम) गौरव कुमार का चयन किया गया है। उन्हें 2 अगस्त 2026 से पदोन्नत कर हेड (मेंटेनेंस), क्वारी एबी एंड ई बनाया गया है। वे चीफ, क्वारी एबी एंड ई को रिपोर्ट करेंगे और वेस्ट बोकारो से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
इन नियुक्तियों को कंपनी की परिचालन क्षमता और परियोजनाओं के प्रभावी संचालन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles