Home » Jamshedpur News : प्राकृतिक राखियों से बच्चों ने दिया हरियाली का संदेश

Jamshedpur News : प्राकृतिक राखियों से बच्चों ने दिया हरियाली का संदेश

उर्विता ने लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में करायी प्रतियोगिता, 52 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए सामाजिक संस्था उर्विता की ओर से लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पौधों के बीज, फूल, पत्तियों और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार कर प्रकृति के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कुल 52 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें से 22 विद्यार्थियों द्वारा तैयार राखियों का चयन किया गया। विक्की कुमार ने प्रथम, कोमल कुमारी ने द्वितीय और नायरा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में आकर्षक स्कूल बैग प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण अनुकूल सामग्री के इस्तेमाल और प्लास्टिक एवं कृत्रिम वस्तुओं के कम से कम उपयोग का संदेश दिया गया। संस्था की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और हरित जीवनशैली की भावना विकसित की जा सकती है।

मौके पर उर्विता की सचिव एवं मुख्य अतिथि डॉ. नीना शर्मा, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रिया कुमारी सिंह, वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. अनीता शर्मा, समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, उर्विता के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तथा सदस्य अमरनाथ, मिट्ठू कुमार और शिव प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम के संदेश के साथ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ।

Related Articles