
Jamshedpur : टाटा स्टील ने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM) में संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की है। ये बदलाव 15 सितंबर 2026 से प्रभावी होंगे। कंपनी के मानव संसाधन विभाग में तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
अभिजीत सिंह को साहिबाबाद की जिम्मेदारी
M/s TRF में डेपुटेशन पर कार्यरत IL3 स्तर के अधिकारी अभिजीत सिंह के डेपुटेशन से लौटने के बाद उन्हें उनके मौजूदा स्तर पर ही हेड HRBP साहिबाबाद (डेजिग्नेट) नियुक्त किया गया है। वे चीफ HRBP, TSM को रिपोर्ट करेंगे और साहिबाबाद से कार्य करेंगे। अभिजीत सिंह 23 सितंबर 2026 से हेड HRBP साहिबाबाद की भूमिका संभालेंगे।
शुभ्रा सिंह को TRF में CHRO का प्रभार
हेड HRBP ट्यूब्स, IL3 एवं HRBP कमर्शियल फंक्शन्स की जिम्मेदारी संभाल रहीं शुभ्रा सिंह को उनके मौजूदा स्तर पर तीन वर्ष के लिए M/s TRF में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO), TRF के पद पर डेपुटेशन पर भेजा गया है। डेपुटेशन की अवधि के दौरान टाटा स्टील में प्रशासनिक कार्यों के लिए वे चीफ पीपल ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगी। शुभ्रा सिंह जमशेदपुर से ही कार्य करेंगी।
दीपक वर्गीज को अतिरिक्त जिम्मेदारी
हेड HRBP टिनप्लेट डिवीजन, IL3 एवं HRBP सप्लाई चेन प्रोक्योरमेंट एंड PC दीपक वर्गीज अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ अगले आदेश तक HRBP ट्यूब्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस अतिरिक्त दायित्व के लिए वे चीफ HRBP कमर्शियल फंक्शन एंड प्रॉफिट सेंटर्स को रिपोर्ट करेंगे। वे जमशेदपुर से ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखेंगे।
कंपनी के इस संगठनात्मक पुनर्गठन का उद्देश्य मानव संसाधन प्रबंधन की जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना और विभिन्न बिजनेस फंक्शन्स के साथ HR की भूमिका को और मजबूत करना माना जा रहा है।

