Home » Chaibasa News : मूसलाधार बारिश से बड़ाजामदा में हाहाकार, मुख्य मार्ग पानी में डूबा

Chaibasa News : मूसलाधार बारिश से बड़ाजामदा में हाहाकार, मुख्य मार्ग पानी में डूबा

घरों में घुसा पानी, स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा, किरीबुरू, गुवा सहित पूरे सारंडा क्षेत्र में बुधवार आधी रात से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को ठप कर दिया है।

मुख्य सड़क पर लगा पानी

लगातार बारिश की वजह से बड़ाजामदा-नोवामुंडी मार्ग के भट्टीसाई क्षेत्र में जलजमाव हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है।

घरों में घुसा पानी, लोग पलायन को मजबूर

बड़ाजामदा के कई मोहल्लों में बारिश का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पानी भरने के बाद कई परिवार सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं। लगातार बारिश के चलते हालात और खराब होने की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और अलर्ट जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टी

घोषित कर दी गई है। प्रशासन की टीमें जलभराव वाले इलाकों पर निगरानी रख रही हैं। लोगों से कहा गया है कि बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलें।लगातार बारिश से बड़ाजामदा और आसपास में सड़क, यातायात और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की मांग की है।

Read Also Chaibasa News : साइकिल रैली कंपटीशन पुरुष में कृष्णा व महिला वर्ग में शीला बानरा प्रथम

Related Articles